Sunday, July 8, 2012
जीवन सरल भारतीय जीवन बीमा निगम का एक एंडोमेंट प्लान
Tuesday, January 25, 2011
आयुष रिसोर्ट में संपन्न हुआ बागोल जैन संघ का सम्मेलन

रिसोर्ट पर अल्पाहार के बाद युवाओ ने दोपहर तक क्रिकेट खेलकर तो बाकी शेष लोगो ने खेल को देखने का भरपूर आनंद लिया| दो बजे बाद शुरू हुए डांस प्रतियोगिता और जादू के कारनामो ने तो सभी को अचंभित ही कर दिया| सम्मान समारोह में प्रतिभाशाली डिग्री धारक छात्रों एवं तपस्वियों को सम्मानित किया गया।
बाबूलाल भीकमचंदजी मेहता परिवार का सम्मान संघ की ओर से किया गया| शंखेश्वरपार्श्वनाथ सोलंकी जिनालय के निर्माता चम्पालाल सोलंकी समेत वरिष्ठ नागरिक जीवराज सोलंकी, गोड़वाड के लोकप्रिय समाजसेवी अमरचंद कोठारी, सुकनराज बरलोटा, कपूरचंद कोठारी, भीमराज सोलंकी, नाहरमल गुंगलिया, भबूतमल मेहता ने कार्यक्रम समारोह में मंच क़ी शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति ने सराहनीय भूमिका निभाई कार्यक्रम के अंत में प्रायोजक परिवार की ओर से आयोजन समिति के सभी सदस्यों का सम्मान किया।
सन् 2012 के सम्मलेन की घोषणा के लिए श्री बाबूलाल सागरमलजी बोराणा का साफा एवं तिलक हार से अभिनन्दन बाबूलाल भीकमचंदजी मेहता ने किया। कार्यक्रम का संचालन जयन्ति बोराणा ने किया।
Tuesday, January 18, 2011
Mahatma Gandhi NREGA
Ministry of Rural Development
Department of Rural Development
Total Approved Work For Financial year-2009-2010
State :RAJASTHAN, District :PALI, Block Bagol
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Saturday, November 13, 2010
Sumer Duariya Dam Project in Aravali Range of Rajasthan
प्रस्तावित दुआरिया बांध परियोजना के सर्वेक्षण का कार्य राजस्थान शासन के २ अक्तूबर १९६४ के आदेश के तहत प्रारंभ हुआ था और इसके सर्वेक्षण कार्य पर राज्य शासन अब तक सवा करोड़ रुपये से भी अधिक खर्च कर चूका हैं। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह परियोजना गत ३५ वर्षो से लंबित हैं। सूत्रों के अनुसार राज्य शासन द्वारा दुआरिया बांध परियोजना को प्राथमिकता नहीं देने के कारण ही केंद्रीय जल आयोग द्वारा इस परियोजना की तकनिकी स्वीकृति तक नहीं मिल पाई हैं। जबकि स्वीकृति मिलने के बाद भी इस इस परियोजना में लगभग दस वर्ष लगेंगे। सूत्रों ने बताया की केंद्रीय जल आयोग को राज्य शासन द्वारा भेजे गये प्रतिवेदनो में परियोजना की लागत का प्राथमिक प्रकलन जून १९७७ को ३१.७५ करोड़ रुपये, १९८८ में ६२.८८ करोड़ रुपये, १९९५ में १२०.३० करोड़ रुपये था और अंतिम प्रकलन में इसकी लागत १७५.८१ करोड़ रुपये आंकी गई हैं ।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुंबई के प्रवासीयो ने मांग की हैं कि इस बांध का निर्माण कार्य जल्दी शुरू कराया जाए।
['संझा जनसत्ता' मुंबई के २७ अप्रेल २००० में प्रकाशित: पंद्रह करोड़ बांध परियोजना अब हो गई १६६ करोड़ की से साभार]
Monday, February 1, 2010
देसूरी पंचायत समिति अधिकतर उपसरपंच निर्विरोध
पाली। पंच-सरपंच के मतदान के दौरान रविवार को जिले की चार पंचायत समितियों में मेले जैसा माहौल रहा। मतदान केन्द्र पर मतदाताओं का हुजूम उमडा। प्रत्याशियों के बूथों पर भी ग्रामीणों की जबरदस्त भीड देखने को मिली। माहौल को देखकर लगा कि गांव में मेला भरा हो। पूरा गांव मतदान स्थल के आस-पास दिखा।
पंच-सरपंच चुनाव के दौरान गांव के बुजुर्ग बूथ के निकट जमीन पर दरी-तिरपाल बिछाकर मतदाताओं की मनवार करते नजर आए। बीडी, सिगरेट, गुटखा व अन्य सामग्री बीच में रखकर चारों ओर घेरा बनाकर बैठे दिखे। कई स्थानों पर अमल व डोडे की मनवार भी चली। सरपंच पद पर खडे प्रत्याशियों ने जीत के लिए हर संभव प्रयास किए। ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, ऑटो, कारें, जीप व ट्रक जो साधन मिला मतदाताओं को घर से लाने के लिए काम में लिया गया। कुछ पंचायतों में तो प्रत्याशियों ने अन्य राज्यों में रहने वाले मतदाताओं को लाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की।
सुबह 11 बजे बागोल ग्राम पंचायत के पास यहां स्कूल में बने दो बूथों पर मतदाताओं का हुजूम था। दो लाइनों में सौ के करीब महिलाएं मतदान के इंतजार में खडी थीं। सत्तर वर्षीय बुजुर्ग महिला कमलादेवी ठीक से चल नहीं पाने के बावजूद अपने पोते के साथ वोट डालने आई। इस उम्र में भी वोट डालने की मंशा पूछने पर तपाक से बोली 'पांच साल में यह अवसर आया है, मौका क्यों गंवाए और फिर आज तो हमारे गाँव की एकता का सवाल हैं ।' इसी दौरान यहां एक साथ करीब पचास-साठ महिलाएं अलग-अलग समूह में वोट डालने पहुंची। ४५ वर्षीय युवा भगवतसिंह सोलंकी ने बताया की मैंने अपनी जिंदगी में कई चुनाव देखे पर आज के जैसा जोश और एकता गाँव में इससे पहले कभी नहीं देखी मतदान स्थल के आस-पास का माहौल पूरी तरह मेले जैसा था। प्रत्याशियों के बूथों के पास करीब दो हजार ग्रामीण जुटे थे। करीब एक दर्जन से अघिक चाय, चाट-पकौडी, बीडी-सिगरेट व गुटखों की स्टालें लगी थी। मतदान केन्द्र के बाहर मतदाताओं की भारी भीड थी। पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। चौपहिया वाहन को भीड से निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पडी। इस समय करीब दो हजार के आस-पास ग्रामीण अलग-अलग समूहों में यहां खडे थे प्रत्याशी मतदाताओं से मतदान की अपील करते दिखे। इस दौरान पांच महिलाएं घूँघट में वोट डालने पहुंची । शाम को जैसे ही चुनाव परिणाम घोषित किये और ठाकुर भवरसिंह सोलंकी को ३५४ से मतों से विजयी घोषित किया तो परा गाँव ढोल नगाडो की तल पर झुमने लगा ।
पुनर्मतगणना की मांग उधर, मगरतलाब के कई ग्रामीणों ने पंच-सरपंच की मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए फिर से मतगणना कराने की मांग को लेकर जिला कलक्टर से मांग की।
17 निर्विरोध, 6 मतदान, 1 लॉटरी से
निर्विरोध निर्वाचित : कोट सोलंकियान में शंकरराम, पनोता में डूंगरसिंह, सासरी में भंवरसिंह, बागोल में रामसिंह, मगरतलाव में बसंतीदास, केसुली में अनिता कंवर, माडपुर में मोहनसिंह चारण, सुमेर में महिपाल सिंह, आना में खरतराम मेघवाल, घाणेराव में चन्द्रशेखर मेवाडा, बडौद में कंकर कंवर, मोरखा में खुमाराम चौधरी, सिन्दरली में चैनसिंह राजपूत, गुडा जाटान में मोडाराम मेघवाल, डालोप में घीसाराम, कोटडी में लक्ष्मी, दादई में प्रदीप कुमार।
मतदान से निर्वाचित: डायलाना कलां में जीवीदेवी, देसूरी में अशोक पुरी, नारलाई में प्रमोद पुरी, दुदापुरा में बंशीलाल, मांडीगढ में जीवाराम जाट, मादा में मोहनसिंह राजपुरोहित। लॉटरी से चुने: नाडोल ग्राम पंचायत में रूपाराम चौधरी।
Saturday, January 30, 2010
पंचायत समिति देसूरी ,सरपंच पद
सांसरी में सरपंच के पांच, पनोता में 4, मगरतालाब में सात, बागोल में दो, डायलाना कलां में पांच, देसूरी में नौ, नारलाई में छह, नाडोल में सात, घाणेराव में दस, दादाई में दो, बडौद में सात, ढालोप में छह, कोटडी में सात, आना में छह, सिन्दरली में तीन, मोरखा में छह, मादा में तीन, माण्डीगढ तीन, गुडा जाटान छह, दूदापुरा में पांच, सुमेर में तीन, माडपुर में पांच, केसूली में तीन प्रत्याशी सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। चुनाव चिह्न आवंटित होते ही प्रत्याशी प्रचार में जुट गए।
Tuesday, January 26, 2010
सोचना, बात करना, लिखना और कर दिखाना
कोई कुछ भी बोले अपुन तो साफ और सीधी बात करने वाले हैं क्योकि बात करने का मतलब बात में कितना दम हैं वैसे तो आज हर कोई अपनी बात बोल रहा हैं पर मेरे हिसाब से तो उन लोगो को बोलना चाहिए जिनका अपने इस गाँव के विकाश में सहयोग रहा हैं और आगे भी कुछ करने की आज हेसिअत रखते हैं अतीत और भविष्य की संभावनाओ की नहीं बल्कि आज की बात कर रहा हूँ | वैसे अतीत हमें नया इतिहास बनाने की प्रेरणा देता पर जिनका इतिहास ही नहीं उनसे हम क्या उमीद कर सकते ?
आज हर कोई एरा गेरा अपनी तुती बजा रहा हैं इसका क्या मतलब हैं जिनका इस गाँव के विकास में रति भर भी योगदान नहीं रहा वे भी आज सलाह देने पर तुले हुए हैं जो खुद अपनी जिंदगी को भी सवारने में सफल नहीं रहे वे लोग भी गाँव की पंचायती करते घूम रहे हैं| सलाह देना या बात करना एकदम आसान हैं पर कर पाना बहुत ही कठिन हैं और जो लोग कुछ कर चुके हैं वे अनुभवी लोग हैं और जो लोग सिर्फ बात करते हैं वे जिंदगी भर सिर्फ बात करने में ही अपना और इस देश का वक्त जाया कर रहे हैं और ऐसे लोगो से तो दूर ही रहना चाहिए वर्ना खुद तो बातो में उल्जे रहेंगे ही दूसरो को भी उल्जाए रखेंगे ताकि वे भी खुद की तरह असफल लोगो की गिनती में आ जाये क्योंकि हर आदमी को दूसरो को भी अपने जैसा ही होना पसंद आता हैं |
अब आपकी अपनी मर्जी आप किन लोगो की बात सुनना पसंद करेंगे और किन लोगो के साथ काम करना पसंद करेंगे वैसे सलाहकरो की भी इस देश में कमी नहीं हैं आखिर देश के प्रधानमंत्री मनमोहनसिंहजी सारे कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को अपनी सलाहकार समिति में क्यों नहीं भर्ती कर लेते ?
वैसे आप मेरे बारे में भी सोच सकते हैं की मै यह सलाह आप को क्यों दे रहा हूँ तो आपको बता दू की आज सेकड़ो लोग आज मेरी सलाह पर काम कर रहे हैं और सफलता की सीढ़ी के शिखर को चुने की तैयारी कर रहे हैं |
Sunday, August 23, 2009
मारवाड़ के मंदिर लूटने की खबरों से मुंबई में प्रवासी चिंतित
मुंबई: पाली जिले के बागोल गाँव में चिंतामणि जिनालय के लूटने की खबर से चिंतित प्रवासी जैन समाज की धार्मिक भावनाओ को ध्यान में रखते हुए मारवाड़ जैन संघ मुंबई के प्रमुख भरत सोलंकी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिख कर क्षेत्र में हो रही इस तरह कि घटनाओ पर अंकुश लगाने एवं उपरोक्त मामले की समुचित जाँच कराने की मांग की हैं ताकि जिले में लगातार हो रही चोरी की इन घटनाओ की साजिश का पर्दाफाश हो सके । पर्युषण पर्व के दौरान मंगलवार की मध्य रात्रि मंदिर के ताले तोड़कर सोने और चांदी के जेवरात एवं भंडारा तोड़कर नकदी सहित करीब दस लाख रूपये का सामान चोर चोरी कर ले गए जिसकी प्राथमिक सूचना खिंवाडा थानान्तर्गत तुंरत दर्ज करवा दी गई हैं । ज्ञात रहे पिछले माह की १२ जुलाई को भी मोटर साइकिल पर सवार लुटेरो ने आकर दिन दहाड़े मंदिर में से भगवान की पञ्च धातु मूर्ति एवं चांदी के मुकुट लेकर फरार हो गए थे जिसकी जाँच खोज पड़ताल स्थानीय पुलिस कर ही रही थी कि यह दूसरी घटना फिर हो गई।
Wednesday, February 4, 2009
Nakoda Pavapuri Tirath Yatra Sangh
शा कांतिलाल मेघराजजी कोठारी परिवार द्वारा आयोजित नाकोडा -पावापुरी तीर्थ यात्रा संघ २१ मई दोपहर १२:३९ विजय महूर्त में बागोल से रवाना होकर राणकपुर, जालोर, नाकोडा, मंडोली, जहाज मंदिर, भेरू तारक धाम, जीरावल, पावापुरी एवं मानपुर आदि अनेक तीरथो के दर्शन करते हुए २३ मई शनिवार की शाम को वाया आबू रोड से संघ वापस बागोल के लिए प्रस्थान करेगा
Tuesday, January 20, 2009
Accident In Marwad, 12 Injured
मारवाड। राजमार्ग पर बिराटियां कलां के निकट सोमवार शाम टेंपो पलटने से बारह जने घायल हो गए। घायलों में नौ स्कूली विद्यार्थी शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए चिकित्साल में भर्ती कराया गया है। तीन गंभीर घायलों को ब्यावर रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि बर निवासी गणपतलाल नायक सोमवार शाम सवारियों से भरा टेम्पो लेकर बर से बिराटियां कलां गांव जा रहा था। बिराटिया कलां चौराहे से कुछ ही दूर असंतुलित होकर टेम्पो पलट गया ।मारवाड़ जैन संघ प्रमुख भारत सोलंकी ने जिला प्रशासन की नजरो के सामने भेड़ बकरियो की तरह ठुंश कर जीपों और टेंपो में सवारिया भरकर तेज गति से वाहनों को चलाने से रोज रोज होने वाली दुर्घटनाओ की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए जिला कलेक्टर डा.पृथ्वीराज और राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर तुरंत कार्यवाही की मांग की हैं ज्ञात रहे पिछले गुरुवार की शाम को जेतपुरा स्थित जैन मंदिर में पूजा करने के बाद गुंदोज के निकट जीप से पाली लौट रही महिला मंडल की दो सदस्यों की मृत्यु हो गई बारह महिलाओ को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भरती किया गया अभी उक्त हादसे से जैन समाज उभरा ही नहीं की सोमवार को फिर एक दुर्घटना घट गई ।
Saturday, January 17, 2009
Mundara Gram Development by Donors Contributions
पाली।देसूरी तहसील के मुंडारा ग्राम की तस्वीर बदलने के लिए दानदाता बेताब हैं। ग्रामीण क्षेत्र में दानदाताओं के सहयोग से ग्राम पंचायत लगभग एक करोड के विकास कार्य करवाकर तस्वीर बदलने की दिशा में कदम बढा चुकी है। अब दानदाताओं ने करीब साढे तीन करोड के प्रस्ताव दिए हैं। मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएंगे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी ने शनिवार को मुण्डारा ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया और जो कमियां पाई गई, उन्हें दूर करने के लिए राज्य वित्त आयोग की ओर से आर्थिक मदद कराने का भरोसा दिया गया।
सरपंच हीरालाल परमार ने बताया कि दानदाताओं की ओर से लगभग साढे तीन करोड रूपए खर्च कर बगीचा विकास, हाट, गोशाला, चार द्वार, तालाब, पेयजल, महिला चिकित्सालय तथा स्कूल विकास के कार्य करवाने के प्रस्ताव विचाराधीन है। ग्राम पंचायत ने लम्बे समय से गृह कर वसूली की व्यवस्था कर रखी है। इससे पंचायत को सालाना एक लाख रूपए की आय होती है। यह आत्मनिर्भरता की ओर एक बडा कदम है।इससे पंचायत को रोडलाइट का बिल भरने तथा विकास कार्य करवाने में मदद मिल रही है। पंचायत ने हाल ही निजी आय से सडक का निर्माण करवाया है। इससे ग्राम में आने-जाने वालों को राहत मिल रही है।
मारवाड़ जैन संघ प्रमुख भरत सोलंकी ने सभी दानदाताओ और ग्रामीणों को बधाई प्रेषित करते हुए कहा की उक्त सभी सुविधाए सरकार की जिम्मेदारी होते हुए भी आज पुरे राजस्थान में दानदाता निभा रहे हैं और यह राजस्थान के लहू का ही कारण हैं कि उसमे शूरवीरता के जितने रक्तकण हैं, दानवीरता के भी उतने ही हैं । आज पूरा राजस्थान और खासकर मारवाड़ ऐसे ही भामाशाहों से भरा पड़ा हैं जो कमाते बाहर हैं और रहते भी बाहर मगर अपने गाँव के विकाश में हमेशा आगे रहते हैं ।जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी रामपाल शर्मा ने निरीक्षण में कि कहा साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था मिलीं। जो कमियां सामने आई, उन्हें दूर करने के लिए पंचायत को राज्य वित्त आयोग की ओर से आर्थिक मदद मुहैया करवाने का निर्णय किया गया है।
Tuesday, January 13, 2009
Model School In Marwad Backward Block
पाली । माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों का शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए शैक्षिक दृष्टि से पिछडे ब्लॉकों में मॉडल विद्यालय खोले जाएंगे। विद्यालय की स्थापना दस एकड भूमि पर होगी। इन विद्यालयों से आस-पास के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया जाएगा। संचालन के बेहतर तरीकों को अपनाकर ब्लॉक के विद्यालयों को प्रेरणा दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने शैक्षिक रूप से पिछडे ब्लॉकों की सूची व अन्य जानकारी मांगी है। शिक्षा की दृष्टि से कमजोर पाए जाने वाले व न्यून साक्षरता वाले ब्लॉकों में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मॉडल विद्यालयों की स्थापना की जाएगी। इन विद्यालयों से आस-पास के विद्यालयों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया जाएगा। इन विद्यालयों की स्थापना उन ब्लॉकों में की जाएगी, जहां सन् 2001 की जनगणना के अनुसार साक्षरता की दर न्यूनतम पाई गई थी। विद्यालय खोलने के लिए दस एकड भूमि उपलब्ध होना अनिवार्य है। इसके लिए जिला कलक्टर से दस एकड भूमि में विद्यालय भवन बनाने के लिए स्वीकृति ली जाएगी। मारवाड़ जैन संघ मुंबई के प्रमुख भरत सोलंकी ने अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख कर कहा योजना अच्छी है अच्छे भवन के साथ इन विद्यालयों में शिक्षा का स्तर भी ऊंचा रहेगा। इन्होंने कहा थोडा असमंजस है, इसके लिए हमने उच्च अधिकारियों से निर्देशन मांगे हैं।
Tuesday, January 6, 2009
Bagol Dam Finance Support by Japan Bank
बागोल बांध के लिए जापान बैंक करेगा धन-वर्षा
पाली। "जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल को-ऑपरेशन" पाली व सिरोही जिलों के पूर्व निर्मित करीब दो दर्जन से अधिक लघु सिंचाई बांधों तथा इनकी नहरों के पुनरूद्धार के लिए धन मुहैया कराएगा। इनमें पाली जिले के बागोल सहित बीस व सिरोही जिले के सात बांध शामिल हैं। बैंक की ओर से द्वितीय स्क्रीनिंग के अनुमोदन के बाद जल संसाधन विभाग की ओर से इन बांधों के सर्वे, पडताल, डिजाइन एवं विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए निविदाएं आमंत्रित कर ली गई हैं।
बैंक से मिलने वाली इस धनराशि से बांधों व नहरों के पुनरूद्धार के लिए मरम्मत तथा रखरखाव के कार्य करवाए जाएंगे। जल उपयोगिता समितियों के माध्यम से किसानों को आर्थिक दृष्टि से सुदृढ बनाने के लिए सिंचाई की नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी। साथ ही जल प्रबंधन में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।ये बांध हैं शामिल इन बांधों में पाली जिले का बागोल, बामणिया, लाटाडा, हरिओम सागर, गोरादडा, मगरतलाव, मूथाना, सेली की नाल, कंटालिया, रेणिया, मामावास, राजसागर चौपडा, गोडेलाव, बालडा, भीमालिया शिवसागर, धानेरिया, बिराठियां खुर्द, सेलनाडी, खिवांदी बांकली व मुकुंद सागर तथा सिरोही जिले के पालडी-एम., भूला, जुबली, कादम्बरी, सरूपसागर, दौलपुरा व कामेरी बांध शामिल है।विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए आमंत्रित निविदाएं 29 दिसम्बर को खोलकर शीघ्र ही सर्वे, पडताल व डिजाइन सम्बंधी कार्यादेश जारी कर दिए जाएंगे।
Sunday, January 4, 2009
Bagol Jain Golden Temple

Bagol Jain Golden Temple
The Ancient Bhagwan Parswanath Idol : Bharat Solanki
Tuesday, December 30, 2008
Jain Pilgrims looted in Jharkhand
मुंबई, 25 दिसंबर। मंगलवार की रात मुंबई से झारखंड के जैन मंदिर में दर्शन करने पहुंचे 75 जैन तीर्थयात्रियों को डकैतों के गिरोह ने लूट लिया।
लुटे सभी यात्री मुंबई से गए 850 यात्रियों के समूह का हिस्सा थे, जिमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल थे। एक विशेष ट्रेन से पारसनाथ पहुंचा यह समूह घटना की रात पारसनाथ से 50 किमी. दूर स्थित मधुबन के एक जैन मंदिर के दर्शनार्थ लगभग 50 वाहनों में सवार होकर निकला था। डुमरी मोर नामक स्थान के करीब डकैतों द्वारा बनाए गए अवरोधक से गाडियां टकरा कर रूक गई। गाडियों के रूकते ही लाठियों व लोहे की छड़ों से लैस बैठे लुटेरों ने हमला बोल दिया और चालकों को गाड़ी से बाहर खींच तोड़फोड़ करने लगे।
लुटेरों के शिकार बने एक यात्री रजनीभाई शाह ने बताया कि उनके 5 लाख रूपए व उनकी पत्नी के गहने लुटेरों ने लूट लिए। गाड़ी में पीछे वाली सीट पर बैठे यात्रियों को भी डकैतों ने लूटा और सबके साथ मारपीट भी की।
कई यात्रियों के अनुसार मोबाइल तो छीना ही लुटेरों ने चश्मे भी नहीं छोड़े। एक चालक ने बचने के लिए गाड़ी भगाई तो घबराहट में गड्डे में जा घुसा और लूटा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीबदो घंटे तक 17 गाडियों को लूटा गया। गिरिडीट के एसपी ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में तलाश कर रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है। डुमरीमोरमधुबन रोड पर हमेशा से ही डकैतियों व नक्सली हमलों का आतंक रहा है।
इन सबके चलते ही सरकार ने मधुबन में 22 दिसंबर से होने जा रहे दो दिवसीय श्री शिखरजी महोत्सव को रद्द कर दिया है। इधर मुंबई में आए दिन झारखंड में हो रही इन घटनाओं से आहत जैन समाज मार्मिक रूप से दुखी है। मारवाड़ जैन संघ मुंबई के प्रमुख भरत सोलंकी ने घटना की कड़े शबदों में निंदा करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर मांग की है कि जनता के विस्रास को कायम रखने हेतु शिखरजी मार्ग पर सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया जाए जिससे जैन समाज में सरकार के प्रति विश्वास कायम रहे।